
केंद्रों पर 562 किसानों से हुई 19 सौ एमटी धान की खरीद
Bhadoni News - . भदोही, संवाददाता। क्रय केंद्रों पर अब तक कुल 562 किसानों से 19
. भदोही, संवाददाता। क्रय केंद्रों पर अब तक कुल 562 किसानों से 19 सौ एमटी धान की खरीद हो चुकी है। धान बिक्री करने वाले किसान विभागीय पोर्टल पर आनलाइन पंजीयन और सत्यापन के बाद केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। किसानों की सुविधा का केंद्रों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस वर्ष शासन के निर्देश पर कुल 30 केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया चल रही है। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में शनिवार को जिले के समस्त केंद्रों पर नामित नोडल अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। धान खरीद को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि अब तक कुल 562 किसानों से 19 सौ एमटी धान की खरीद हो चुकी है।
हर केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष शासन से 35 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 19 सौ एमटी धान खरीद हो चुकी है। डीएम के निर्देशन में एक दिन पूर्व नामित नोडल अधिकारियों द्वारा हर केंद्रों पर जांच की गई। अब तक एक हजार किसानों का धान बिक्री को पंजीयन हो चुका है। आधार लिंक बैंकों में किसानों के पैसे का भुगतान होगा। किसानों का पंजीकरण भी जल्द ही शुरू होगा। किसान किसी भी साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र, मोबाइल से भी पंजीकरण कर सकेंगे। बताया कि इस वर्ष बिन मौसम बरसात से धान की कटाई विलंब से शुरू हुई है। हालांकि अब तक 80 फीसदी धान की कटाई हो चुकी है। अब केंद्रों पर धान की बिक्री तेज होगी। हालांकि विभागीय टीम द्वारा धान खरीद को लेकर पूरी सक्रियता बरती जा रही है। किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल केंद्रों पर रखा जा रहा है। इसी क्रम में जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने खाद्य विभाग द्वारा खुले सुरियावां क्रय केंद्र पर औचक निरीक्षण किए। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद कराने का निर्देश केंद्र प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों को दिए। चेताए कि धान खरीद में किसी स्तर से लापरवाही नहीं होना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




