Farmers Protest Against Amit Shah s Statement in Bhadohi किसान संगठनों ने केंद्रीय गृह मंत्री का फूंका पुतला, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsFarmers Protest Against Amit Shah s Statement in Bhadohi

किसान संगठनों ने केंद्रीय गृह मंत्री का फूंका पुतला

Bhadoni News - किसान संगठनों ने केंद्रीय गृह मंत्री का फूंका पुतला क क क क कक क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 31 Dec 2024 12:17 AM
share Share
Follow Us on
किसान संगठनों ने केंद्रीय गृह मंत्री का फूंका पुतला

भदोही, संवाददाता। शहर के मखदूमपुर गांव में सोमवार को किसान संगठनों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान संविधान शिल्पी पर दिए गए उनके बयान की निंदा किया गया। साथ ही पद से इस्तीफा भी मांगा। सरकार एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया।

वामपंथी दलों के आह्वान पर आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक तथा आल इंडिया अग्रगाही किसान सभा की ओर से विरोध कार्यक्रम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा की सोच गृह मंत्री के बयान के बाद सामने आ गई है। दलितों, पिछड़ों का हक मारा जा रहा है। समाज को जाति एवं धर्म के नाम पर बांटने का काम सत्तासीन दल के लोग कर रहे हैं। सदन में जिस तरह से बाबा साहब पर बयान दिया गया है, यह शर्म की बात है। इस मौके पर अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, रामजीत यादव, केवला देवी, साबिर, मजिद, करिया, नीरज यादव, डुबुला देवी, डाक्टर, मलूई आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।