Bhadoni News: पांच सूत्रीय मांग लेकर किसान सभा ने सौंपा पत्रक
Bhadoni News: पांच सूत्रीय मांग लेकर किसान सभा ने सौंपा पत्रकसूत्रीय मांग लेकर किसान सभा ने सौंपा पत्रकसूत्रीय मांग लेकर किसान सभा ने सौंपा पत्रकसूत्रीय मांग लेकर क

Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। पांच सूत्रीय मांग लेकर मंगलवार को भदोही तहसील पहुंचे उत्तर प्रदेश किसान सभा के लोगों ने उप जिलाधिकारी भदोही को पत्रक सौंपा। मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष अमृतलाल मौर्य ने कहा कि बेतहासा बढ़ रही महंगाई से गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। सरसों तेल, दाल, प्याज, गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल के दाम में इजाफा होता जा रहा है। बिजली बिल सस्ता की जाए। फर्जी लोड बढ़ाने के साथ ही उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बंद किया जाए। छुट्टा पशु खेत में तैयार हो रहे फसल को नष्ट कर दे रहे हैं।
ऐसे में कृषकों को छुट्टा पशुओं से मुक्त किया जाए। उमस भरी गर्मी के बीच संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाया जाए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रदेव पाल, प्रेम बहादुर, चिंतामणि, राधेश्याम, घनश्याम, अशोक कुमार, रामचंद्र पटेल आदि उपस्थित थे।


