कलक्ट्रेट पर 15 सूत्रीय मांग लेकर सौंपा पत्रक

Dec 11, 2024 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - कलक्ट्रेट पर 15 सूत्रीय मांग लेकर सौंपा पत्रक कलक्ट्रेट पर 15 सूत्रीय मांग लेकर सौंपा पत्रक कलक्ट्रेट पर 15 सूत्रीय मांग लेकर सौंपा पत्रक कलक्ट्रेट पर

कलक्ट्रेट पर 15 सूत्रीय मांग लेकर सौंपा पत्रक

भदोही, संवाददाता।

जिला मुख्यालय पर पंद्रह सूत्रीय मांग लेकर पहुंचे मंगलवार को पहुंचे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी एवं आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के लोगों ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। मांग के समर्थन में पदाधिकारियों ने आवाज मुखर की।

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किसान संगठन के कार्यक्रमों पर रोक लगाना बंद की जाए। मनरेगा को पारदर्शिता ढंग से लागू किया जाए। मनरेगा श्रमिकों को 55 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पांच हजार प्रतिमाह पेंशन दी जाए। किसानों की फसलों का एमएसपी की गारंटी दी जाए। कृषकों को पर्याप्त मात्रा में बीज-खाद एवं बिजली-पानी का लाभ मुहैया कराया जापए। शिक्षा का निजीकरण पूर्ण रूप से बंद कराया जाए। नई शिक्षा निती 2020 पर शीघ्र रोक लगाया जाए। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अपराधी को गिरफ्तार की जाए। संभल की घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया, श्यामधर, फूलचंद्र प्रजापति, बंधनराम, प्रेमचंद्र मौर्य, कैलाशनाथ, रामसजीवन, प्रभुनाथ, पारसनाथ बिंद आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।