गर्मी में धनिया की खेती कर मुनाफा कमाएं किसान
Bhadoni News - गर्मी में धनिया की खेती कर मुनाफा कमाएं किसान गर्मी में धनिया की खेती कर मुनाफा कमाएं किसागर्मी में धनिया की खेती कर मुनाफा कमाएं किसागर्मी में धनिया

ज्ञानपुर, संवाददाता। गर्मी के दिनों में धनिया की खेती कर किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। आलू व प्याज की खाली खेत में धनिया की खेती हुई तो ज्यादा पैदावार होगी। मार्च महीना धनिया खेती का उचित समय होता है। अप्रैल माह के अंत तक धनिया तैयार होने लगता है। ऐसे में हरी धनिया की खेती किसानों के लिए हर तरह से लाभदायक होता है। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि मार्च महीना धनिया खेती का उचित समय होता है। धनिया फसल 50 दिन के अंदर तैयार हो जाता है। गर्मी में धनिया के दाम में वृद्धि होता है जिससे किसानों को बेहतर मुनाफा होगा।
कम क्षेत्रफल में तैयार होने वाला धनिया अप्रत्याशित आय देता है। अभी बाजार में धनिया का भाव 70 से 90 रूपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि अप्रैल-मई माह में यहीं धनिया दो से ढाई सौ रूपये प्रति किलो बिकने लगता है। बैगन, टमाटर व पत्ता-फूल गोभी के खेत खाली हो जाते हैं। ऐसे में किसान हरी धनिया की खेती कर सकते हैं। वहीं, धनिया फसल की पैदावार भी 30 क्विंटल प्रति बीघा होता है। आधुनिक पद्धति से खेती किसानों को ज्यादा मुनाफा देती है। खेती को लेकर कृषकों को किसी तरह की दिक्कत होती है तो वह उद्यान विभाग में लोगों से संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



