खेत बचाओ अभियान का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

खेत बचाओ अभियान का हुआ आयोजन अअखेत बचाओ अभियान का हुआ आयोजन खेत बचाओ अभियान का हुआ आयोजन खेत बचाओ अभियान का हुआ आयोजन

खेत बचाओ अभियान का हुआ आयोजन

भदोही। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां द्वारा विकास खंड भदोही के ग्राम भगवतीदासपुर में खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने किसानों को प्राकृतिक खेती पर विस्तार से जानकारी देते हुए इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कृषि विशेषज्ञों की जानकारी

इस दौरान बताया कि इससे लागत कम होती है और मिट्टी की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है। साथ ही साथ उत्पादन की गुणवत्ता अच्छी होती है। पशु पालन विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार यादव ने गोबर से कम्पोस्ट एवं जैविक खाद तैयार करने की विधि बताई। जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ाई जा सकती है। मृदा विज्ञान विशेषज्ञ ताराचंद बैरवा ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर जोर देते हुए रासायनिक उर्वरकों के न्यूनतम प्रयोग तथा मिट्टी परीक्षण हेतु मृदा नमूना लेने की सही तकनीक की जानकारी दी। साथ में कृषि विभाग से प्राविधिक सहायक संजय कुमार सिंह ने किसानों को बीज गोदाम पर उपलब्ध धान के बीज की किस्मों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर प्रगतिशील कृषकों में लाल बहादुर यादव ,रमेश कुमार यादव ,भोलानाथ यादव, प्रेमचंद यादव, चिंता देवी, सरोज देवी, चंद्र रेखा देवी आदि उपस्थित थीं।

किसानों को जानकारी देते कृषि विशेषज्ञ

बीडीएच 11 ग्रामसभा भगतीदासपुर में मंगलवार को किसानों को जानकारी देते कृषि विशेषज्ञ व वैज्ञानिक।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य क्या था?
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना रहा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।