मौसम का मिला साथ आलू बोआई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - मौसम का मिला साथ आलू बोआई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू क क क क क क क कक क क क क क क

मौसम का मिला साथ आलू बोआई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू

भदोही, संवाददाता।

गत सप्ताह में हुई हल्की बारिश ने आलू फसल की बोआई को इस साल कुछ विलंब कर दिया था। लेकिन अब मौसम का मिजाज आहिस्ता-आहिस्ता बदलने लगा है। रात में हल्की ठंड व सुबह-शाम गुनगुनी धूप ने लोगों को सर्द मौसम के आगमन का संकेत दे दिया है। प्रकृति के इस परिवर्तन के साथ ही रबी फसलों की तैयारियों में किसान जी जान से जुट गए हैं। आलू फसलों की बोआई युद्ध स्तर पर चल रही है।

Voice of UP

गत दिनों समुद्री तूफान के कारण हुई बरसात के बाद व बरखा मौसम की समाप्ति के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगी है। रबी की प्रमुख फसल आलू, चना, मटर, सरसों समेत सब्जी की तैयारियों में अन्नदाता जुट गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष मौसम ने साथ दिया तो मानसून की बेरुखी से हुए नुकसान की भरपाई हो जाएगी। खेतों की सिंचाई कर जोताई व निराई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। फत्तूपुर गांव निवासी किसान ज्ञान प्रकाश, पिपरिस निवासी इंद्रदेव पाल, अस्ती निवासी शिवनाथ गौड़, अस्ती निवासी बनारसी यादव ने बताया कि आलू की बोआई का अनकूल समय चल रहा है। खेतों की जोताई के साथ ही घास निकालने का काम भी किया जा रहा है। कहा कि प्रकृति ने साथ दिया तो अच्छी फसल होने की उम्मीद है। कहा कि आलू की बोआई समाप्त करने के बाद धान, बाजरे की कटाई की जाएगी। उसकी बाद गेहूं की तैयारियां होंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।