Fake Documents Used to Sell Tractor Bhadohi Police Arrests Accused फर्जी दस्तावेज से ट्रैक्टर बेचने का आरोपित धराया, जेल, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsFake Documents Used to Sell Tractor Bhadohi Police Arrests Accused

फर्जी दस्तावेज से ट्रैक्टर बेचने का आरोपित धराया, जेल

Bhadoni News - फर्जी दस्तावेज से ट्रैक्टर बेचने का आरोपित धराया, जेल क क क क क कक क क क क क क क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीFri, 27 Dec 2024 12:55 AM
share Share
Follow Us on
फर्जी दस्तावेज से ट्रैक्टर बेचने का आरोपित धराया, जेल

भदोही, संवाददाता। जनपद पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके ट्रैक्टर बेचने के आरोपित को दबोचने का काम किया। जरूरी लिखा पढ़ी के बाद उसे जेल रवाना किया गया। उसकी तलाश लंबे समय से पुलिस कर रही थी।

शहर कोतवाल अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अच्छेलाल यादव निवासी छनौरा, दुर्गागंज शातिर किस्म का व्यक्ति है। उसने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करके स्वयं के नाम ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन करा लिया था। उसके बाद एक व्यक्ति को उसे बेच दिया था। मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा अपराध संख्या 241/24 धारा-419, 420, 467, 468, 504, 506, 406 भादवि के तहत दर्ज किया गया था। आरोपित की तलाश पुलिस कर रही थी, लेकिन वह गिरफ्तारी के डर से भाग रहा था। एसपी के आदेश पर गुरुवार को आरोपित अच्छेलाल यादव को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।