हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने की प्रतिभाग
Bhadoni News - ज्ञानपुर में जंगीगंज धनतुलसी मोर्ड पर आयोजित हाफ मैराथन प्रतियोगिता में सैकड़ों धावकों ने भाग लिया। सुबह सात बजे शुरू हुई दौड़ में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का समापन जिला खेल मैदान मुंसीलाटपुर में हुआ, जहां विजेता धावकों को सम्मानित किया जाएगा।

ज्ञानपुर, संवाददाता। जंगीगंज धनतुलसी मोर्ड पर शनिवार की सुबह आयोजित हुई हाफ मैराथन प्रतियोगिता में शनिवार को सैकड़ों धावकों ने प्रतिभाग की। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खास ही उत्साह देखने को मिला। दौड़ रहे धावकों का तालियों से लोग उत्साहवर्द्धनक करते रहे। आयोजक मनीष पांडेय ने बताया कि 12वीं मैरानथ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और अधिकारी शामिल हुए। जंगीगंज से शुरू हुई प्रतियोगिता जिला खेल मैदान मुंसीलाटपुर में समापन हुआ। विजेता धावकों को मुख्यअतिथि और कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। सुबह सात बजे ही प्रतियोगिता शुरू कर दी गई थी। मैराथन दौड़ में शामिल धावक जंगीगंज, गोपीगंज, सिंहपुर, गिरधरपुर, ज्ञानपुर, पटेल नगर, वेदपुर, लक्ष्मणपट्टी, कंसापुर व देनाथपुर होते हुए जिला स्टेिउयम पर पहुंचे।
देश भक्ति गीत और नारों के बीज धावक गंतव्य की तरफ दौड़ लगाते रहे। दौड़ को लेकर धावकों में भी खास ही उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह जलपान का इंतजाम होने के साथ ही स्कूली बच्चे मानव श्रंखला बनाने के साथ ही बैंड बाजा से धावकों का उत्साहवर्द्धन करते रहे। कमेटी के लोग और धावकों संग आए पायलट बाइक और चार पहिया वाहनों में सवार होकर उनके साथ धीमी गति से चलते रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



