निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने की प्रतिभाग
Bhadoni News - ज्ञानपुर में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पत्ति विज्ञान परिषद द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 55 विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शिवांश पाठक प्रथम, आदित्य प्रकाश उपाध्याय द्वितीय और अनुष्का पाल तृतीय स्थान पर रहे। अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पत्ति विज्ञान परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक डॉ. रवि कुमार यादव ने समस्त प्रतियोगिताओं की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम समेस्टर के कुल 55 विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया। प्रतियोगिता में शिवांश पाठक प्रथम, आदित्य प्रकाश उपाध्याय द्वितीय एवं अनुष्का पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त की। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में कुल 45 विद्यार्थी शामिल हुए। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय समेस्टर की इफा यास्मीन प्रथम, रिया मिश्र द्वितीय एवं हर्षिता दूने ने तृतीय स्थान हासिल की।
पीपीटी प्रतियोगिता में जैव प्रौद्योगिकी विषयक प्रतियोगिता में बीएससी पंचम समेस्टर की ररिश्मा बिंद प्रथम, दीपिका मिश्र द्वितीय एवं आयुषी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त की। वहीं, नुक्कड़ नाट्य प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण विषयक प्रतियोगिता में एमएससी प्रथम एवं तृतीय समेसटर की विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुल दो टीमों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। एमएससी तृतीय समेस्टर की सुप्रिया मिश्र प्रथम, आंचल दूबे द्वितीय एवं अविशा पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त की। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. गीता यादव, विभाग प्रभारी डॉ. रश्मि सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. सौम्या मिश्र, प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




