
कड़ी सुरक्षा के बीच आज 11 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
Bhadoni News - कड़ी सुरक्षा के बीच आज 11 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा सुरक्षा के बीच आज 11 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा सुरक्षा के बीच आज 11 केंद्रों पर होगी प्
ज्ञानपुर, संवाददाता। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश की परीक्षा 13 दिसंबर शनिवार को 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। प्रवेश परीक्षा में कुल 4261 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज समेत कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वीएनजीआईसी में शाम तक रोल नंबर ब्रेंच पर अंकित करने के साथ ही परीक्षा संबांधित तैयारी तीव्र वेग से चलता रहा। शाम चार बजे तक परीक्षा की तैयारी हर केंद्रों पर करीब पूरी कर ली गई थी। वीएनजीआईसी के प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय में प्रवेश परीक्षा में समस्त केंद्रों पर कुल 4261 बच्चे पंजीकृत हैं।
समस्त बच्चे निर्धारित समय पर के पूर्व ही सेंटर पर पहुंच जाएंगे। गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही बच्चों को परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए केंद्रों के अंदर प्रवेश मिलेगा। प्रवेश परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल हर विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बनी रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर हर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस टीम का चक्रमण भी बना रहेगा। वीएनजीआईसी में परीक्षा को लेकर दिन भर तैयारी चलता रहा। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी रहेगी। हर केंद्रों पर निगरानी संग कड़ाई के साथ परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों को भी नामित कर लियाग या है। नामित अधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएंगे। परीक्षा को लेकर 11 केंद्रों पर केंद्र स्तर पर पर्यवेक्षक एवं कुल 203 कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती रहेगी। विभागीय स्तर से परीक्षा को कड़ाई संग सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने डॉ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि तीनों तहसील क्षेत्र में कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र बने श्रीमती शांति देवी इंटरमीडिएट कालेज कनकपुर में 298, इंटरमीडिएट कालेज बाबूसराय में 432, रामसजीवन लाल इंटर कालेज खमरिया औराई में 432, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही में 360, प्रेम बहादुर सिंह पब्लिक स्कूल भदोही में 335, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला इंटर कालेज सागररायपुर ज्ञानपुर में 326, ओम पब्लिक स्कूल छतमी में 360, विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर में 408, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज ज्ञानपुर में 370 एवं बीपीएमजी पब्लिक स्कूल सुरियावां में 514 समेत कुल 4261 बच्चे प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। प्रवेश परीक्षा को लेकर पूर्ण तैयारी एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




