पात्र लाभार्थियों को मुहैया कराया जाए रोजगार: डीएम

Apr 07, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - पात्र लाभार्थियों को मुहैया कराया जाए रोजगार: डीएम पात्र लाभार्थियों को मुहैया कराया जाए रोजगार: डीएम पात्र लाभार्थियों को मुहैया कराया जाए रोजगार: डी

पात्र लाभार्थियों को मुहैया कराया जाए रोजगार: डीएम

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार की शाम डीएम शैलेश कुमार और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने रोजगार योजना संबंधित बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें पात्र लाभार्थियों को रोजगार मुहैया कराने को निर्देशित किए। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को निर्देशित किया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि समस्त विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने की जरूरती है। ताकि अत्यधिक युवाओं को रोजगार दिया जा सके। क्षेत्रीय आयुक्त नीरज श्रीवास्तव ने योजना को लेकर जानकारी दी।भदोही एक्सपो मार्ट श्रम विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सीडीओ ने बताया कि एक अगस्त वर्ष 2025 के बाद स्थापित नए संस्थानों द्वारा रोजगार सृजन के लिए पंजीकरण कराया जाना जरूरी है। इच्छुक व्यक्ति विकसित भारत रोजगार योजना में अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।