बिजली खंभा के सहारे आवागमन कर रहे ग्रामीण

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - बिजली खंभा के सहारे आवागमन कर रहे ग्रामीण बिजली खंभा के सहारे आवागमन कर रहे ग्रामीण बिजली खंभा के सहारे आवागमन कर रहे ग्रामीण बिजली खंभा के सहारे आवाग

बिजली खंभा के सहारे आवागमन कर रहे ग्रामीण

ज्ञानपुर, संवाददाता। औराई ब्लॉक क्षेत्र के अछवर गांव के पास नहरा पर लगे विद्युत पोल से ग्रामीण आवागमन करने को विवश हैं। नहर पार करते संतुलन बिगड़ा तो गिरकर घायल होना तय है। ऐसे में ग्रामीण लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचने को विवश हैं। सिंहपुर, चकवा और अछवर से होकर गुजरे नहर पर चयनित स्थानों पर पुलिया बनाया गया है। जबकि अछवर गांव के समीप ग्रामीणों के आवागमन के लिए विद्युत खंभा गड़े पाइप पर लगा दिया गया है। खंभा पर होकर लोग नहर पार करते हैं। ऐसे में हमेशा हादसे की आशंका बनी हुई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।