Bhadoni News: आयोग मानकों के अनुसार 30 बूथ समाप्त, दो नए बूथ प्रस्तावित
Bhadoni News: आयोग मानकों के अनुसार 30 बूथ समाप्त, दो नए बूथ प्रस्तावित आयोग मानकों के अनुसार 30 बूथ समाप्त, दो नए बूथ प्रस्तावित आयोग मानकों के अनुसार 30 बूथ समाप्

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को शैलेष कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक राजनीतिक दलों एवं विभागीय अधिकारियों संग हुई। इसमें अवस्थित तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 392-भदोही, 393-ज्ञानपुर, 394-औराई के मतदान स्थलों के सम्भाजन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान स्थलों पर अधिकतम 1200 मतदाता ही सम्बद्ध रहेगें। वर्तमान में जनपद में कुल 1404 मतदान स्थल एवं 705 मतदान केन्द्र हैं।आयोग के नए निर्देश के क्रम में कम मतदाता होने के कारण कुल 30 बूथ के मतदाताओं को अन्य बूथों में समायोजित कराते हुये 30 बूथ समाप्त किए गए।
जबकि इस प्रकार अधिक मतदाता होने के कारण दो नए बूथो की वृद्धी की गई है। इस प्रकार जिले में कुल मतदान स्थल 1376 तथा केन्द्र 706 प्रस्तावित हैं। राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श के उपरान्त निर्धारित प्रारूप पर मतदान स्थल प्रस्ताव स्वीकृति के लिए कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


