बाइक के धक्के से घायल वृद्ध की गई जान, कोहराम
Bhadoni News - भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के छनौरा बाजार में रविवार शाम को एक बाइक की टक्कर से 62 वर्षीय खदेरू सरोज की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भदोही, संवाददाता। जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के छनौरा बाजार में रविवार की देर शाम बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। छनौरा गांव निवासी 62 वर्षीय खदेरू सरोज रविवार की देर शाम सड़क पार कर रहे थे। इस बीच दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गंगारामपुर निवासी संतोष गौतम तेज गति से बाइक लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बचाने का प्रयास करने के बाद भी उसकी बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष दुर्गागंज मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली थी। शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया कि आगे कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


