जौनपुर के पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न में केस

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

जौनपुर के पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न में केस क क कक क क क क क क क क क क क क क क

जौनपुर के पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न में केस

भदोही, संवाददाता। जिले के महिला थाने में जौनपुर जिला निवासी पति समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में मामला दर्ज किया है। विवाहिता को आरोपित दो लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करते थे। शहर के रामसहायपुर निवासी राजाराम प्रजापति की बेटी शकुंलता देवी ने महिला थाने में तहरीर दिया। कहा कि जौनपुर जिले के किशुनपुर, महुआ थाना मीरगंज निवासी पंकज प्रजापति के साथ 28.11.2024 को हुई थी। पिता ने सोने की चेन, कान की झाली, नथिया, पायल, मीना, करधन, बाइक, दो लाख रुपये नकद, साड़ियों समेत लाखों रुपये का सामान दहेज के रूप में दिया था। गवना के बाद ससुराल के लोगों द्वारा दो लाख और रुपयों की मांग की जाने लगी।

इतना ही नहीं, आरोपित प्रताड़ित भी करते थे। पति पकंज के साथ ही सास प्रतिमा देवी, जेठ श्रीराम, धीरज, जेठानी नीतू, प्रीति एवं देवर सूरज प्रतापति आए दिन ताना मारते थे। पिता को जब इससे अवगत कराया तो उन्होंने आकर बात किया, जिसके बाद आरोपित कुछ दिनों तक शांत रहे। उसके बाद प्रताड़ना देने के साथ ही भोजन भी बंद करते हुए मोबाइल भी छीन लिया। 20.8.2025 को भदोही शहर के भरत चौराहे पर लाकर छोड़ दिया गया। बेटा पैदा होने की सूचना जब पति को दिया तो लेकिन वे मिलने तक नहीं आए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 85, 115 (2), 351 (2), दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।