दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस दर्ज
दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस दर्ज कक क क कक क क क कक क क क क क क क क क क कक क

भदोही, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भदोही कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मामला दर्ज किया है। चौरी थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी शीतला प्रसाद यादव की बेटी पुष्पा की शादी चौरी थाना क्षेत्र के कोम गांव निवासी राकेश यादव के साथ 29.11.2023 को हुई थी। पिता ने सवा लाख रुपये, सोने एवं चांदी के आभूषण, गृहस्थी के सामान आदि दिया था। आरोपितों ने गवना के बाद एक लाख रुपया नकद एवं बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मारने-पीटने के साथ ही मोबाइल को भी तोड़ दिया। कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति राकेश यादव, लक्ष्मीकांत, बिन्दू देवी, खुशबू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


