Bhadoni News: डेंगू के लार्वा पर वार, दस्तक दे रहा स्वास्थ्य विभाग
Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान 11

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान 11 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर आमजन को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है।सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर लोगों की सेहत का हाल पूछ रही हैं। वे बुखार, खांसी, एलर्जी, कुष्ठ रोग, टीबी, डायरिया जैसे लक्षणों की जांच कर रही हैं और कम वजन वाले बच्चों का भी चिन्हांकन कर रही हैं।
लक्षणयुक्त व्यक्तियों की जानकारी ई-कवच पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, ताकि उनका उचित उपचार हो सके। जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि दस्तक अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक करना और स्वास्थ्य समस्याओं का जल्द पता लगाना है। अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर्स क्लोरीन की गोलियां भी अपने साथ रख रहे हैं। बुखार के लक्षण दिखने पर आशा कार्यकर्ता की मदद से या स्वयं 108 नंबर एंबुलेंस पर फोन कर उसके साथ ही अस्पताल जाएं। अपने मन से दवा का सेवन न करें।


