डाइंग प्लांटों पर धमकी टीम, दस नमूने किए एकत्रित

Jan 16, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - भदोही के डीएम शैलेष कुमार ने प्रदूषित पानी के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने डाइंग प्लांटों की जांच के लिए एक टीम गठित की, जिसने शहर और आसपास के क्षेत्रों में दस नमूने एकत्र किए। दूषित पानी को नदियों और खेतों में बहाने की सूचना के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।

डाइंग प्लांटों पर धमकी टीम, दस नमूने किए एकत्रित

भदोही, संवाददाता। प्रदूषित पानी नदियों एवं खेतों में बहाने के मामले को डीएम शैलेष कुमार ने गंभीरता से लिया है। उनकी ओर से गठित टीम में शामिल अफसरो ने शहर एवं आसपास संचालित डाइंग प्लांटों पर पहुंच कर जांच किया। इस दौरान दस नमूने एकत्रित किए। उधर, कार्रवाई के चलते संबंधित में हड़कंप की स्थित है। बता दें कि शहर एवं आसपास के गांवों में संचालित डाइंग प्लांट संचालकों द्वारा कालीन निर्माण में प्रयुक्त होने वाली काती के रंगाई का काम किया जाता है। दूषित पानी को वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के जरिए शुद्ध करके ही बहाने का निर्देश है लेकिन इन दिनों बहुत से लोगों द्वारा दूषित पानी को वरुणा, मोरवा नदी के साथ ही नालों एवं खेतों में बहाया जा रहा था।

गत दिनों हिन्दुस्तान में समाचार भी तस्वीर संग प्रकाशित हुआ था। मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया था। जिलाधिकारी ने संचालित कार्पेट उद्योग के विभिन्न डाइंग प्लांटों से निकलने वाले अत्यधिक प्रदूषित जल की जांच को टीम गठित किया। शुक्रवार को अफसरों ने हरियांव बाईपास, कारपेट सिटी, अहमदपुर, फुलवरियां, कारेपट सिटी, जमुनीपुर, नेशनल चौराहा ज्ञानपुर रोड समेत एक दर्जन डाइंग प्लांटों पर पहुंच कर जांच किया। जांच में टीम ने दस नमूने एकत्रित किए। जिसे जांच के लिए क्षेत्रीय कार्यालय, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वाराणसी की प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, कार्रवाई के चलते शहर एवं आसपास में संचालित डाइंग प्लांट संचालकों में हड़कंप की स्थित रही। टीम में यह अफसर रहे शामिल भदोही। जल प्रदूषण को लेकर डीएम गंभीर हैं। उनके द्वारा गठित टीम में उप जिलाधिकारी न्यायिक बरखा सिंह, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीड़ा अनीता देवी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र आशुतोष सहाय पाठक, रिलेशनशिप मैनेजर राजेश, अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल विभाग स्वप्निल कुमार राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका धर्मराज सिंह यादव, सहायक अभियंता सिंचाई विनय प्रताप मौर्य, क्षेत्रीय वनाधिकारी आलोक रंजन, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी के सुशील कुमार, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी पीसी वर्मा रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;