बाढ़ राहत शिविरों को स्थान चिन्हित करें अधिकारी: डीएम
बाढ़ राहत शिविरों को स्थान चिन्हित करें अधिकारी: डीएम बाढ़ राहत शिविरों को स्थान चिन्हित करें अधिकारी: डीएम बाढ़ राहत शिविरों को स्थान चिन्हित करें अधिका

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम शैलेश कुमार ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के ब्लॉक भदोही में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक अधिकारियों संग ली। संभावित बाढ़ की स्थिति को प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए नामित अधिकारियों को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम निर्देशित किए कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय से पूर्व समस्त व्यवस्थाएं की जाए। बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील गांवों की सूची अद्यतन रखी जाए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किए कि तटबंधों, बांधों एवं नहरों का सघन निरीक्षण कर उनकी मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं।
जिससे बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की क्षति न हो। साथ ही नदियों के जलस्तर की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग को निर्देश दिया कि बाढ़ राहत शिविरों के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, प्रकाश एवं चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। कहा कि आपदा के समय राहत सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने हेतु खाद्यान्न, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि बाढ़ की स्थिति में संभावित जलजनित एवं संक्रामक रोगों से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय टीमों एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारे एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम कहे कि बाढ़ में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए नावों, गोताखोरों एवं राहत टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आवश्यकतानुसार मॉक ड्रिल का आयोजन कर तैयारियों का परीक्षण किया जाए। विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए। कंट्रोल रूम को सक्रिय रखते हुए चौबीसों घंटें निगरानी की जाए। आमजन को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार के प्रभावी माध्यम अपनाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, भदोही विधायक जाहिद बेग, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


