निर्माण को एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं प्रस्ताव: डीएम
निर्माण को एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं प्रस्ताव: डीएम निर्माण को एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं प्रस्ताव: डीएम निर्माण को एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं प्रस्त

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम शैलेश कुमार ने लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना संबंधित बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें जनप्रतिनिधियों से एक सप्ताह में प्रस्ताव को उपलब्ध कराने का अनुरोध किए। ताकि प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद कार्यों को शुरू कराया जाए। इस दौरान औराई विधायक दीनानाथ भास्कर एवं भदोही विधायक जाहिद बेग ने निर्माण कार्यों को लेकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के साथ ही अपना सुझाव दिए। वहीं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया गया कि शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने का आह्वान किया गया, ताकि निर्माण कार्यों की स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कराए जाएं।
समस्त प्रस्ताव स्थानीय जरूरतों एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जाएं। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


