
जन शिकायतों का त्वरित किया जाए निस्तारण: डीएम
Bhadoni News - जन शिकायतों का त्वरित किया जाए निस्तारण: डीएम न शिकायतों का त्वरित किया जाए निस्तारण: डीएम न शिकायतों का त्वरित किया जाए निस्तारण: डीएम न शिकायतों का
ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट पर सोमवार को डीएम शैलेश कुमार दूर-राज से आए लोगों की समस्याओं को सुन जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारण कराने को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम ने बताया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में नगर पंचायत सुरियावां के शास्त्री नगर एवं अशोक नगर से आए लगभग 15 से अधिक फरियादियों ने डीएम को शिकायती आवेदन दिया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र होने के बावजूद अपात्र घोषित कर दिए गए हैं।
इसपर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने तत्काल पीओ डूडा एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुरियावा को निर्देशित किए कि समस्त प्रकरणों की सत्यापन जांच की जाए तथा जो भी व्यक्ति पात्रता की श्रेणी में आते हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचना चाहिए। पात्र व्यक्तियों को वंचित रखना गंभीर लापरवाही मानी जाएगी और इस प्रकार की शिकायतें दोबारा न आएं। यदि ऐसा हुआ तो मामले की हर स्तर से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




