Bhadoni News: सात अधिकारियों को डीएम जारी किए प्रतिकूल प्रविष्टि

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: सात अधिकारियों को डीएम जारी किए प्रतिकूल प्रविष्टि सात अधिकारियों को डीएम जारी किए प्रतिकूल प्रविष्टि सात अधिकारियों को डीएम जारी किए प्रतिकूल प्रविष्

Bhadoni News: सात अधिकारियों को डीएम जारी किए प्रतिकूल प्रविष्टि

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सीएम द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशन के कम्रम में डीएम शैलेश कुमार ने आईजीआरएस पर जुलाई माह में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की गहन समीक्षा किए। इसमें आईजीआरएस में असंतुष्ट मिलने पर तहसीलदार समेत सात अधिकारियों को डीएम मंगलवार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किए। चेताए कि मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से कराते हुए रिपोर्ट प्रेषित करें। इस दौरान समीक्षा में डीएम बेहद असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। इनमें तीनों तहसीलदार, तत्कालीन तहसीलदार सुनील कुमार, थाना प्रभारी सुरियावां अश्वनी त्रिपाठी, थाना प्रभारी औराई राजेश कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी रोहित सिंह तथा अधिशासी अभियंता जल निगम राजबली शामिल हैं।

इसी क्रम में असंतुष्ट फीडबैक अधिक होने पर अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर, उप जिलाधिकारी औराई, परियोजना अधिकारी डूडा, थाना प्रभारी गोपीगंज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भदोही तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भदोही को कठोर चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने को निर्देशित किए। इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी चौरी, थाना प्रभारी ज्ञानपुर, अधिशासी अभियंता नलकूप तथा सब-रजिस्ट्रार भदोही, सब-रजिस्ट्रार ज्ञानपुर एवं सब-रजिस्ट्रार औराई सहित संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। निर्देशित किए कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान कराना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कहा कि केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए शिकायतों का निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी जाए। आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: सात अधिकारियों को डीएम जारी किए प्रतिकूल प्रविष्टि