Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsDM Conducts Surprise Inspection at Gyanpur Shelter Home Demands Immediate Improvements
शेल्टर होम का डीएम किए औचक निरीक्षण: हड़कंप

शेल्टर होम का डीएम किए औचक निरीक्षण: हड़कंप

संक्षेप: Bhadoni News - शेल्टर होम का डीएम किए औचक निरीक्षण: हड़कंप र होम का डीएम किए औचक र होम का डीएम किए औचक र होम का डीएम किए औचक र होम का डीएम किए औचक र होम का डीएम किए औ

Thu, 13 Nov 2025 12:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित शेल्टर होम का बुधवार को डीएम शैलेश कुमार औचक निरीक्षण किए। इसमें अव्यवस्थाओं को देख डीएम कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह के अंदर सुधार लाने का निर्देश दिए। चेताए कि इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान डीएम शेल्टर होम की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि प्रवेश द्वार की बाहरी दीवारों पर सीलन, डॉरमेंट्री हाल में टूटे तख्ते, गंदे चादर, तथा किचन की अव्यवस्थित स्थिति जैसी कई खामियां मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस पर डीएम संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए प्राथमिकता के आधार पर सुधार लाने को निर्देशित किए। स्पष्ट निर्देश दिया कि सेल्टर होम में ठहरने वाले निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इमनें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो मामले की जांच कर कार्रवाई होना तयहै। निर्देशित िए कि एक सप्ताह के अंदर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से दुरुस्त कराकर फोटो सहित अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। कहा कि ठंड के मौसम में रैन बसेरा में पर्याप्त कंबल, गरम पानी की सुविधा, स्वच्छ शौचालय तथा उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उधर, डीएम की सख्ती से अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, कमलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।