लापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने का डीएम दिए निर्देश

Jan 19, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - लापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने का डीएम दिए निर्देशलापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने का डीएम दिए निर्देशलापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने का डीएम दिए न

लापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने का डीएम दिए निर्देश

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम शैलेश कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग ली। जिला स्वास्थ्य समिति साक्षात्कार परिणाम जिले की एनआईसी वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था। इसी क्रम में आठ चिकित्सक डॉ. अमित कुमार सिंंह, डा. मो. अफजल अंसारी, डॉ. श्रेयांश मौर्य, डॉ. शशिकांत मौर्य, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. रामआसरे, डॉ. सुमित शुक्ला को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान समीक्षा में आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्रगति खराब होने पर बीसीपीएम अभोली बीसीपीएम डीघ का वेतन रोकने के साथ आयुष्मान कार्ड प्रभारी डीआईओ टीम डॉ. मनीष, शैलेंद्र प्रताप सिंह, आशीष, का वेतन रोकने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।

साथ ही समस्त एमओआईसी समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि 111 सीएचओ एवं आशा के सहयोग से प्रति सीएचओ प्रतिदिन 5-5 आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिसिचित कराएं। इस कार्य मे कोटेदार का भी सहयोग लें। स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्यों में लापरवाही बरतने पर भदोही कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रदीप, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी रामपाल यादव एवं एमओआईसी डीघ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही सीएमएस ज्ञानपुर के कार्यप्रणाली खराब होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दी। एमबीएस भदोही के अधीक्षक ने स्टाफ की कमी बताई तो जिलाधिकारी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जहां अधिक स्टाफ है वहां से स्टाफ को भदोही भेजने का काम कराएं। टीबी मरीजों को चि्ह्तित करने को टीम बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही पहले से चि्ह्तित टीबी मरीजों को शत-प्रतिशत पोषण पोटली उपलब्ध कराया जाए। क्वालिटी एसेसमेंट कराने पर बल दिया। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का कार्ड बनाने हेतु निर्देश दिया गया। प्रेग्नेंट वोमेन एण्ड चाइल्ड रजिस्टेज्शन बढ़ाने परजोर दिया गया। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। डीएम ने स्वास्थ विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कड़ा निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर जिले में निवास करें अन्यथा निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपर निदेशक स्वास्थ्य विन्ध्याचल मंडल डा. अरबिन्द ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं व क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति से रुबरू कराया। वहीं, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि जिले के चार चयनित ब्लॉकों में कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम स्कूलों और आंगनबाड़ियों के माध्यम से 19 वर्ष तक के बच्चे और किशोरों को एल्बेंडाजोल खिलाया जाएगा। इस मौके पर सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. अजय कुमार तिवारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य विंध्याचल मंडल डॉ. अरविंद, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, बीएसए शिवम पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।