
ग्राम चौपाल में नोडल अधिकारी ग्रामीणों संग किए संवाद
Bhadoni News - ग्राम चौपाल में नोडल अधिकारी ग्रामीणों संग किए संवादग्राम चौपाल में नोडल अधिकारी ग्रामीणों संग किए संवादग्राम चौपाल में नोडल अधिकारी ग्रामीणों संग किए
ज्ञानपुर, संवाददाता। शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी सचिव लोक निर्माण विभाग प्रकाश बिंदु ने डीएम शैलेश कुमार संग जिला भ्रमण किए। सुरियावां-पाली मार्ग का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत महजूदा में ग्राम चौपाल व कुसौड़ा स्थित पेयजल परियोजना एवं नगर पालिका परिषद भदोही में निर्माणाधीन कल्याण मंडपम का स्थलीय निरीक्षण किया। मानक के अनुरूप निर्माण कार्य करने को निर्देशित किए। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग नामित नोडल अधिकारी और डीएम ने संयुक्त रूप से विकास कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक भी लिए। पाली-सुरियावा मार्ग चौडीकरण एवं सुदृढ़ीकरण निर्माण हो रहे मार्ग के स्थलीय निरीक्षण कर कटर से सैंपलिंग कर सत्यापन करने का निर्देश एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संदीप सरोज को दिए।
ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, मनरेगा, आवास समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों की समस्याओं को सुन प्राथमिकता से निस्तारण कराने को निर्देशित किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु ने कहा कि ग्राम चौपाल सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। शासन की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर ही समग्र विकास संभव है। डीएम ने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। गांव स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों से वास्तविक समस्याओं की पहचान होती है और उनका समाधान तेजी से किया जा सकता है। नोडल अधिकारी ने जल जीवन मिशन,हर घर नल योजना से कुसौडा में निर्माणाधीन पेयजल टंकी के निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिला कि 600 कनेक्शन के सापेक्ष 492 पानी कनेक्शन दिया गया है। निर्माण कार्य पानी कनेक्शन को निर्धारित समय सीमा के भीतर मानक गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण करने के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका परिषद भदोही के फत्तूपुर में निर्माणाधीन कल्याण मडपंम का नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को गुणवत्तापूर्ण व 15 दिन में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। सड़कों के गढढा मुक्ति अभियान के क्रम में पीडब्लूडी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत को निर्देशित किया कि सभी को पूर्ण करें। लोक निर्माण विभाग के मंडलीय अधिकारियों को भी सतत परीक्षण कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिले में एफपीओ के माध्यम से मशरूम उत्पादन एवं सब्जियों, फलों के निर्यात की सराहना करते हुए जिले में मंडी की स्थापना पर बल दिया। फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति अभियान चलाकर बढ़ाने का निर्देश दिया। विगत मांह शुरू हुई मोरवा नदी पुनरुद्धार अभियान की सराहना किया। आइजीआरएस शिकायत के प्रभावी निस्तारण को समस्त शिकायतकर्ताओं को फोन करके स्थलीय निरीक्षण को निर्देशित किए। जिला स्टेडियम मुंशीलाटपुर में निर्माणाधीन टॉयलेट, चेंजिंग रूम, जिम हाल, बॉक्सिंग हाल के निर्माण को समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय के निर्माण में प्रगति पर बल दिया। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुाक्ल, एएसपी शुभम अग्रवाल, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, पीडब्ल्यूडी के मंडलीय चीफ, अधीक्ष्ज्ञण अभिंयता, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, एक्सईएन आरईएस प्रज्ञा पारमिता, एक्सईएन मुजीब अहमद, एसडीएम भदोही अरुण गिरी, डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र, डीसी मनरेगा राजाराम, प्रधान महजूदा राजमणि पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




