Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsDistrict Clean India Mission Meeting DM Reviews Plastic Waste Management and Sanitation Projects
ग्राम पंचायतों में लगा कैमरा तत्काल हों एक्टिव: सीडीओ

ग्राम पंचायतों में लगा कैमरा तत्काल हों एक्टिव: सीडीओ

संक्षेप:

Bhadoni News - ज्ञानपुर में कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की। बैठक में प्लास्टिक प्रबंधन, गोवर्धन योजना और सामुदायिक शौचालयों की प्रगति पर चर्चा हुई। डीएम ने सभी यूनिट्स को एक सप्ताह में संचालित करने और 31 जनवरी तक आदर्श स्वच्छता प्रतिष्ठान का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया।

Jan 13, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम शैलेश कुमार एवं सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने अधिकारियों संग जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजमेंट कमेटी की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग संयुक्त रूप से ली। इसमें प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट की प्रगति, गोवर्धन योजना, माडल ग्राम के विभिन्न स्तर एवं स्वच्छता मार्ट आदि की समीक्षा की गई। अभोली ब्लॉक के मसूधी में प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निर्माण कराया गया है। जिसमें शेड, थ्रेडिंग, बेलिंग मशीन क्रय किया गया है। डीएम ने एक सप्ताह में संचालित कराने को निर्देशित किए। भदोही ब्लॉक के डोमनपुर चिवटहिया में यूनिट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोवर्द्धन योजना को और अधिक क्रियान्वित करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। प्रथम चरण के तहत 86 ग्राम पंचायत में आदर्श स्वच्छता प्रतिष्ठान-ग्रामीण सैनिटरी मार्ट का निर्माण कार्य को 31 जनवरी तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने बीडीओ डीघ और औराई को अंत्येष्टि स्थलों पर मनमानी वसूली न करने को निर्देशित किए। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम पंचायत में लगाए गए कैमरे को रिचार्ज कर संचालन करने को निर्देशित किए। संचालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में अपराध रोकने, सड़क सुरक्षा में यह काफी मददगार है। डीपीआरओ संजय मिश्रा को निर्देशित किया कि पिछले पांच वर्षों में ग्राम पंचायत में जो भी वित्तीय अनियमितता में नोटिस जारी हुई है उसमें कितने में रिकवरी हुई है, कितने में शेष है की विस्तृत सूची देने का निर्देश दिया। डीएम निर्देशित किए कि जो आरआरसी सेंटर बन गए हैं और जो निर्माणाधीन हैं उसकी प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ संग उपलब्ध कराएं। वित्तीय वर्ष 2025-26 को व्यक्तिगत शौचालय की प्रगति का विवरण लक्ष्य के क्रम में 7260, व डीडीडब्ल्यूएस बेवसाइट पर ऑनलाईन पेन्डिंग प्रार्थना पत्रों की संख्या 5859, विकास खण्डों से प्राप्त सत्यापन पात्र लाभार्थियों की संख्या 4364, विकास खण्डों से अवशेष सत्यापन पात्र लाभार्थियों की संख्या 2896 है। ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के क्रियाशीलता की स्थिति में ब्लॉकों ग्राम पंचातयों की कुल संख्या 546, क्रियाशील सामुदायिक शौचालयों के ग्राम पंचायतों की संख्या 540, क्रियाशील सामुदायिक शौचालयों के ग्राम पंचायतों का 99प्रतिशत, अक्रियाशील सामुदायिक शौचालयों के ग्राम पंचायतों की संख्या 06 अवशेष है। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अन्दर शत्-प्रतिशत शौचालय क्रियाशील कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीडीओ ज्ञान प्रकाश, डीसी मनरेगा राजाराम, डीपीआरओ संजय मिश्र, डॉ. सरोज पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।