चौबीस घंटे के अंदर सड़क खनकर बना जर्जर नाला
Bhadoni News - चौबीस घंटे के अंदर सड़क खनकर बना जर्जर नाला स घंटे के अंदर सड़क खनकर बना जर्जर नाला स घंटे के अंदर सड़क खनकर बना जर्जर नाला स घंटे के अंदर सड़क खनकर बना ज
सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर-वाराणसी मार्ग निर्माण में एनएचआई एवं कार्यदायी संस्था बरती जा रही लापरवाही को जिला प्रशासन ने गंभीरता से ली तो चौबीस घंटे के अंदर जर्जर नाले पर मरम्मत कार्य हुआ। नगर पंचायत सुरियावां स्थित बाईपास चौराहा के पास एक दिन पूर्व नाले पर खड़ी एक किशोरी का पैर नाला जर्जर होने से धंस गया था। ढलाई के एक सप्ताह बाद ही नाला क्षतिग्रस्त हो गया था। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में गुरुवार को यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। मामला संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन की सख्ती बढ़ी तो चौबीस घंटे के अंदर सड़क खनकर नाले का तत्काल मरम्मत कार्य कराया गया।
नाला बना तो स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट की। स्थानीय लोगों की माने तो अटल चौराहा के पास एक सप्ताह पूर्व नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ढलाई करा दी गई थी। बुधवार को एक किशोरी बाजार में खरीदारी को आई थी और अचानक वह नाले पर जाकर खड़ी हो गई थी। चंद समय में ही नाला अचानक धंस गया जिससे किशोरी का दोनों पैर नाले में फंस गया था। आसपास के लोग ऐसा मंजर देख हैरान रह गए और शोर मचाते हुए दौड़ पड़े थे। किसी तरह धंसे किशोरी का पैर बाहर निकाला गया तो नाला में गड्डा बन गया। संयोग अच्छा था कि वह किसी तरह से चोटिल नहीं हुई। अटल चौक के मात्र 12 फीट दूरी पर निर्माण के एक सप्ताह बाद ही किशोरी की भार से नाला का धंसना गंभीर चिंता का विषय बना था। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन की सख्ती बढ़ी तो कार्यदायी संस्था द्वारा तत्काल सड़क को खनकर नाने को बनवा दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




