निजी स्कूलों से उत्तम होंगे आंगनबाड़ी केंद्र:विधायक
Bhadoni News - औराई में 50 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ईसीसी किट का वितरण किया गया। विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई हैं। आगामी माह में और केंद्र सक्षम किए जाएंगे, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण मिल सके।

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक सभागार में शुक्रवार को 50 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ईसीसी किट का वितरण किया गया। साथ ही केंद्रों पर आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया गया। मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकारों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर निजी स्कूलों से बेहतर सुविधा मुहैया कराने का काम किया है। ब्लाक क्षेत्र के 50 केंद्र सक्षम हो गए हैं। आगामी माह में यह संख्या तीन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। केंद्रों पर टीवी, आरो मशीन, बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सभी केंद्र प्री प्राइमरी से लैस हो जाएंगे।
जिससे विकासखंड औराई के गरीब बच्चों को कॉन्वेंट जैसे स्कूलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के साथ ही शिक्षा-दीक्षा पर भी कार्य किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि पहले पोषण वितरण से लेकर शिक्षा के लिए आने वाले धन में लूट मची थी। जब से सूबे में भाजपा की सरकार आई है, तब से शिक्षा के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास कार्यों को कराया जा रहा है। आगामी वर्षों में यूपी के साथ ही जिले के तस्वीर बदली नजर आएगी। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, सीडीपीओ अरविंद कुमार, गुलाब पाल आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


