कानून व्यवस्था की पहली कड़ी हैं चौकीदार: आरपी सिंह
Bhadoni News - भदोही पुलिस लाइन में 100 चौकीदारों को कंबल और टार्च का वितरण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक मिर्जापुर ने उनकी भूमिका की सराहना की और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकीदारों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने चौकीदारों से कहा कि ठंड में रात के समय भ्रमण कर संदिग्धों की सूचना दें।

भदोही, संवाददाता। पुलिस लाइन में बुधवार को सौ चौकीदारों में कंबल, टार्च एवं कंबल का वितरण किया गया। जिसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आई। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने ग्राम प्रहरी का उत्साह बढ़ाया। पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मेलन एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आरपी सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर ने कहा कि शांति व्यवस्था को कायम करने में चौकीदारों की भूमिका महती होती है। वे पुलिस विभाग की सबसे प्रथम कड़ी हैं। पुलिस विभाग से ग्राम प्रहरियों को जोडने एवं प्रोत्साहन को संवाद करने पर बल दिया। ग्रामीण क्षेत्र में घटित कोई भी छोटी से छोटी घटना की सूचना ग्राम प्रहरियों(चौकीदोरों) के माध्यम से जनपदीय पुलिस को तत्काल प्राप्त हो सके।
जिससे जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ठंड को देखते हुए चोरियां बढ़ने की उम्मीदें हैं। ऐसे में ग्रामीण अंचलों में रात के समय में चौकीदार भ्रमण करें। संदिग्धों के बारे में संबंधित थाने एवं पुलिस चौकी को सूचित करने का निर्देश दिया। कहा कि पुराने अपराधिक प्रवृत्ति के लोग नजर आएं तो तत्काल सूचना देनी चाहिए। ताकि अपराधिक घटनाओं में कमी आ सके। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


