सचेत ऐप का विशेष रूप से इंस्टॉल करें लोग: डीएम
ज्ञानपुर में डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक की। इसमें मौसम विभाग की चेतावनी को जन-जन तक पहुंचाने और आपदा में सहायता के तरीकों पर चर्चा की गई। सभी विभागों को तत्पर रहने और सूचना समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए। जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई।

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार की शाम डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिनव त्यागी ने जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संयुक्त रूप से ली। इसमें मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया। साथ ही अपदा में फंसे लोगों की कैसे सहायता की जाए इसपर चर्चा की गई। इस दौरान डीएम सचेत ऐप को लोग विशेष रूप से इंस्टॉल करें। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी संदेशों को गंभीरता से लेते हुए सभी विभाग तत्परता के साथ कार्य करें तथा सूचना जिले के अंतिम व्यक्ति तक समय से पहुंचाने को निर्देशित किए।
आपदा में क्या करें और क्या न करें संबंधी जानकारी आमजन तक व्यापक रूप से पहुंचाई जाए। इसके लिए जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को आपदा से निपटने हेतु तैयार किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, जिला पंचायत राज अधिकारी ज्ञानप्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक को निर्देश दिया कि आपदा संबंधित सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को अपने-अपने विभागों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएं, जिससे समय रहते सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया जा सके। डीएम निर्देशित किए कि समस्त नगर पंचायतों में पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम स्थापित किए जाएं। ताकि किसी भी आपात सूचना को तत्काल आमजन तक पहुंचाया जा सके। एडीएम शुभांगी शुक्ला, एएसपी शुभम अग्रवाल, पीडी आदित्य कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


