ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशचक्रवार बरसात से बढ़ी आफत, घरों व दुकानों में घुसा पानी

चक्रवार बरसात से बढ़ी आफत, घरों व दुकानों में घुसा पानी

ज्ञानपुर। संवाददाता चौबीस घंटे से ज्यादा समय तक चला चक्रवार बरसात परेशानी का सबब...

चक्रवार बरसात से बढ़ी आफत, घरों व दुकानों में घुसा पानी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भदोहीFri, 17 Sep 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्ञानपुर। संवाददाता

चौबीस घंटे से ज्यादा समय तक चला चक्रवार बरसात परेशानी का सबब बना रहा। आसमान से बरसी आफत ने लोगों को हैरान करके रख दिया। चक्रवार हुई बरसात से हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। सिवान में जलमग्न खेत को देख किसानों की खुशी थामें नहीं थम रही थी। दुर्गागंज त्रिमुहानी झिल में तब्दील हो गया।

दुर्गागंज त्रिमुहानी पर गुरुवार को दोपहर में इतना पानी भर गया कि दुकानों में रखा बिक्री का सामान तैरने लगा। कुंवरगंज मुहल्ले में तो घरों में पानी घुस गया। पूरा इंटरलाकिंग मार्ग जलमग्न हो गया। घर में रखा सामान लोग तख्ता आदि पर रख दिए थे। रसोई में रखा बर्तन तक पानी में तैरने लगा। आसमान से मानों दिन भर आफत बरसता रहा। बालीपुर मुहल्ले में भी जलजमाव की विकट समस्या उत्पन्न हो गई। जिला लेज के पीछे तालाब में भरा पानी बस्ती की तरफ बढ़ने लगी। हालांकि दोपहर बाद बरसात थमा तो लोगों ने राहत की सांस ली। झमाझम बरसात से धान फसल को मानों संजीवनी मिल गई है। धान फसल में बालियां लग रही है। ऐसे में जमकर हुई बरसात फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। किसानों की माने तो अब तेज हवा संग बरसात हुआ तो धान की फसल लेट सकती जिसका असर पैदावार पर पड़ेगा। नाला सफाई के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपया बहाया जाता है लेकिन दो-चार घंटा बरसात होते ही नपा प्रशासन की पोल खुल जाती है। बस्ती में जमा दूषित पानी से लोग नपा प्रशासन को कोसते नजर आए।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े