धनतेरस-दीपावली पर्व को लेकर सजने लगी दुकानें
संक्षेप: Bhadoni News - धनतेरस-दीपावली पर्व को लेकर सजने लगी दुकानें धनतेरस-दीपावली पर्व को लेकर सजने लगी दुकानें धनतेरस-दीपावली पर्व को लेकर सजने लगी दुकानें धनतेरस-दीपावली

ज्ञानपुर, संवाददाता। धनतेसर-दीपावली पर्व को लेकर दुकानें सज गई हैं। 18 अक्टूबर को धनतेसर पड़ रहा है। एक दिन पूर्व ही बाजार में दुकानें आकर्षक ढंग से सज गई हैं। सरार्फा की दुकानों पर ग्राहकों में वृद्धि हो रही है। हालांकि इस वर्ष सोना-चांदी का भाव चढ़ने से आभूषण का कारोबार थोडी धीमी गति से चल रही है। हालांकि लोग आभूषण को अपने बजट के हिसाब से ही क्रय कर रहे हैं। धनतेरस को लेकर गुरुवार को ही सरार्फा, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक के अलावां बाइक शो-रूम की दुकानें सज गई हैं। भदोही शहर, गोपीगंज बाजार, घोसिया और ज्ञानपुर में शापिंग कांप्लेक्श और शो-रूम में आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
पर्व के सीजन में कारोबारी भी अच्छा मुनाफा कमाने की चाहत में है। हालांकि इस वर्ष सोना-चांदी का भाव टाइट होने से थोड़ी मायूसी दिख रही है। आभूषण विक्रेता वीरेंद्र कुमार सेठ ने बताया कि इस वर्ष चांदी 1840 रुपया प्रति दस ग्राम तो एक लाख 64 हजार पति किलो है। जबकि सोना का रेट एक लाख 29 हजार रुपया प्रति दस ग्राम है। सोना-चांदी का भाव चढ़ने से दुकानों पर ग्राहंक कम ही आ रहे हैं। पिछले वर्ष धनतेरस के दो दिन पूर्व जितने आभूषण की बिक्री हुई थी इस सापेक्ष इस साल मात्र दस फीसदी ही आभूषणों की बिक्री हुई है। हालांकि दो दिन में बेहतर सरार्फा कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं, प्रतिष्ठान स्वामी ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग आफर देने का दावा कर रहे हैं। समाज का हर तबका बजट के हिसाब से त्योहारी सामान की खरीदारी करने की जुगत में लगा है। धनतेरस को लेकर कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार अन्य वर्षों से बेहतर खरीदारी होने से धन वर्षा ज्यादा होगी। हालांकि कारोबारी यह भी मान रहे हैं कि ऑनलाइन ट्रेडिंग बाजार से लोकल बाजार पर भी इसका असर दिखेगा। दोपहर बाद से देर शाम तक दुकानों पर लोग त्योहारी सामान की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। रंगीन झालरों की दुकानें सजने लगी है। पर्व की तैयारी हर तरफ युद्ध स्तर से चल रहा है। घरों में साफ-सफाई संग पराना सामान बदला जा रहा है। हर तरफ त्योहारी तैयारी करते लोग नजर आ रहे हैं। धनतेरस पर खूब बिकेगा बर्तन भदोही। धनतेरस-दीपावली को लेकर बाजार करीब सज चुके हैं। बर्तन विक्रेता मनोज वर्मा की माने तो धनतेरस पर ज्यादा थाली, गिलास, कटोरी, लोटा, प्लेट, जग, ट्रे एवं पूजा की थाली बिक्री होता है। पीतल का दाम चढ़ने से इस वर्ष कम लोग ही बड़े वजन वाले बर्तन क्रय करेंगे। पिछले वर्ष के सापेक्ष इस साल अच्छा धंधा होने की उम्मीद है। आनलाइन खरीद से थोड़ी मायूसी भदोही। डिजिटल की दुनिया में आनलाइन खरीद का क्रेज बढ़ा है। लोग आनलाइन कपड़ा, बर्तन, अटैची, आटो फिसियल ज्वैलरी, बच्चों की साइकिल आद आर्डर कर रहे हैं। आनलाइन बिक्री होने से दुकानों पर बिक्री थोड़ा घटा है। आनलाइन खरीद से व्यापारियों में थोड़ी मायूसी देखी जा रही है। मिट्टी से बनी गणेश-लक्ष्मी मूर्ति की बढ़ेगी मांग भदोही। दीपावली पर्व पर मिट्टी से बने भगवान श्रीगणेश व लक्ष्ममी मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। दुकानदार ग्रामीण अंचल से बने मूर्तियों को लाकर दुकानों में सजा रहे हैं। धनतेरस के पूर्व ही मिट्टी से बनी मूर्तियां, खिलौना और गल्ला की मांग बढ़ गई है। मूर्ति विक्रेता भी अच्छा धंधा होने की उम्मीद जता रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




