ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशनिदेव दरबार में भक्तों ने टेका मत्था

शनिदेव दरबार में भक्तों ने टेका मत्था

शनिदेव दरबार में भक्तों ने टेका मत्था

शनिदेव दरबार में भक्तों ने टेका मत्था
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSat, 05 Oct 2019 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्र में शानिवार को क्षेत्र के फकीरपुर बैदा गांव स्थित शनिदेव धाम में हजारों भक्त दर्शन-पूजन कर कृतार्थ हुए। शनिदेव के दरबार में भोर से ही भक्तों का तांता लगना शुरु हो गया था। सुबह स्नान-ध्यान कर भक्त हाथ में पूजा सामग्री लिए मंदिर की तरफ बढ़ते नजर आए।

आस्थावानों को पूजन में दिक्कत ना हो इसलिए भोर में ही मंदिर का कपाट खोल दिया गया था। आस्थावानों ने शनिदेव को काली तिल, सरसों का तेल व काला धागा चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। हर शनिवार को भक्तों की भीड़ जुटती है लेकिन नवरात्र में तो आस्थावानों का सैलाब ही उमड़ पड़ा था। भगवान शनिदेव का पूजन कर श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना करते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें