Bhadoni News: भगवान शनिदेव का दर्शन कर कृतार्थ हुए भक्त
Bhadoni News: ज्ञानपुर के फकीरपुर बैदा स्थित शनिदेव धाम में शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ थी। सुबह पांच बजे से ही दर्शन करने के लिए भक्तों का आगमन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने काला तिल, सरसों का तेल और नींबू चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। यमराज और हरिहरनाथ मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा की।

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के फकीरपुर बैदा स्थित शनिदेव धाम में शनिवार को दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त उमड़ पड़े। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था। भगवान शनिदेव की पूजा कर श्रद्धालु कृतार्थ होते रहे। ब्रह्ममूर्ति में स्नान कर हाथ में पूजा सामग्री लिए आस्थावान मंदिर की तरफ बढ़ते आ रहे थे। शनिधाम में काला तिल, सरसों का तेल, नींबू, दीपक व काला वस्त्र चढ़ाकर आस्थावान सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। इसी तरह यमराज मंदिर में भी आस्थावानों का तांता लगा रहा। उधर, सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर में भी विराजमान आस्थावान पूजन किए। जबकि कठारी गांव स्थित शनिदेव मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


