Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsDengue Cases Rise to Five in Kalyan City Health Department on Alert

डेंगू का मिला पांच केस, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Bhadoni News - डेंगू का मिला पांच केस, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्टका मिला पांच केस, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्टका मिला पांच केस, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्टका मिला पांच के

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 2 Sep 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
डेंगू का मिला पांच केस, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में डेंगू का अब पांच केस हो गया। दबे पांव डेंगू दस्तक देने लगा है। मरीजों में वृद्धि होता देख स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। डेंगू रोग से बचाव को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कुल 65 गांव में दवा का छिड़काव हो चुका है। डेंगू का पहला केस भदोही शहर तो दूसरा डीघ ब्लाक के धनतुलसी समेत तीन केस जिले के विभिन्न स्थानों से मिले हैं। पांचों स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा का छिड़काव कराते हुए फागिंग करा दी गई है। नगरीय इलाकों में फागिंग कराने के साथ ही नाला सफाई संग झाड़ियों का काटने का काम चल रहा है।

जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतों में डेंगू से बचाव को दवा का छिड़काव संग फागिंग कराया जाना है। इसके सापेक्ष पूर्व में चिन्हित कुल 65 गांव में अब तक दवा का छिड़काव हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 40 डेंगू के केस मिले थे। अब तक चिन्हित 65 गांव में फागिंग हो चुका है। शेष गांव में भी स्वास्थ विभाग की टीम दस्तक दे रही है। बीमारी से बचाव के प्रति जन-जन को जागरूक भी किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष कुल 40 रोगी डेंगू बीमारी से पीड़ित मिले थे। जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि डेंगू बीमारी से बचाव को फागिंग संग दवा का छिड़काव हो रहा है। चयनित गांव और बस्तियों में फागिंग संग दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। अब तक छहों ब्लाक मिलाकर कुल 65 गांव में फागिंग हो चुका है। शेष 481 गांव में शीघ्र ही फागिंग कराया जाएगा। बताया कि डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है। यह एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर हमेशा दिन में काटता है। डेगू के लक्षण मिलते हैं तो उसे तुरन्त मंडलीय चिकित्सालय में संपर्क करना चाहिए। डेंगू का इलाज मुफ्त उपलब्ध है। डेंगू के इलाज में किसी भी नीम हकीम या अपने मन से इलाज करने से बचने का कार्य करना चाहिए। जिला चिकित्सालय में डेंगू के मरीजों के 10 बेड का एक वार्ड और हर सामुदायिक केन्द्र में पांच बेड का एक वार्ड उपलब्ध है। डेंगू बीमारी का यह है लक्षण ज्ञानपुर। डेंगू बीमारी की चपेट में आते ही तेज बुखार होता है और शरीर की मांस पेशियों में दर्द होता है। त्वचा पर चकत्त या लाल दाना बनने लगता है। आंखों के पीछे दर्द व आंखों को घुमाने पर तेज दर्द होता है। गंभीर मामलों में आंख, नाक, मंुह व मसूढ़ों में खून आने लगता है। जी मचलने के बाद उल्टी होने लगता है। ऐसे करें बीमरी से बचाव ज्ञानपुर। घरों में रखा पानी बराबर बदलते रहें। कूलर का टंकी स्क्रब से रगड़कर साफ करें। शरीर को हमेशा ढंककर रखें। पीने के पानी के बर्तनों को ढंक कर रखें। घर के आसपास गंदा पानी कदापि न एकत्रित होने दें। बीमारी का लक्षण दिखते ही तत्काल चिकित्सकों से उचित परामर्श लें।