महंगाई के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के लोगों का प्रदर्शन
ज्ञानपुर। संवाददाता महंगाई के खिलाफ मुखर जन अधिकार पार्टी के लोगों ने सोमवार को...
ज्ञानपुर। संवाददाता
महंगाई के खिलाफ मुखर जन अधिकार पार्टी के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एएसडीएम को सौंपा। चेताया कि शीघ्र ही मांग पूरी नहीं हुई तो पार्टी के लोग हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बढ़े अपराध से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। कामकाजी महिलाएं व युवतियां अपने को असुरक्षित महशूस कर रही हैं। बेतहासा बढ़ रही महंगाई से आम जनता का बजट बिगड़ता जा रहा है। डीजल-पेट्रोल महंगा होने से वाहनों का किराया व खाद्य सामग्री महंगा हो गया है। प्रदेश में गरीबों व श्रमिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अपराध पर नियंत्रण पाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में भी अनियमितता बरती गई है। ऐसे में मामले की जांच कर धांधली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।