ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकरंट की चपेट में आने से अधेड़ की मुंबई में मौत

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मुंबई में मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के कोम गांव निवासी 46 वर्षीय राम श्रृंगार यादव की मुंबई में करंट की जद में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  चौरी थाना क्षेत्र के कोम...

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मुंबई में मौत
चौरी। हिन्दुस्तान संवादMon, 24 Sep 2018 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के कोम गांव निवासी 46 वर्षीय राम श्रृंगार यादव की मुंबई में करंट की जद में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
चौरी थाना क्षेत्र के कोम गांव निवासी दया शंकर यादव के बेटे राम श्रृंगार महराष्ट्र के मुंबई गोरेगांव में व्यवसाय करते थे। रविवार की शाम कमरे में काम करते समय विद्युत तारों की जद में आ गए, इसके चलते उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी गांव पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उनके रोने की आवाज सुनकर देर रात वहां पर आसपास के लोग जमा हो गए। मृतक अधेड़ बेहद ही मिलनसार थे। उनके व्यवहार को याद कर पड़ोसियों की आंखें भी भर आई। मृतक को पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि दो बच्चे अभी छोटे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें