बरात में आई नर्तकियों को दौड़ाया, छेड़खानी का आरोप
एक गांव में मनबढ़ों ने बरात में आई डांसरों का पीछा किया और घरों में घुसकर छेड़खानी की। डीजे में खराबी के बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की लेकिन डांसर और आर्केस्ट्रा संचालक ने तहरीर नहीं दी। दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है।

चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में मनबढ़ों ने बरात में आई डांसरों का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। वहीं, बुधवार रात घरों में घुसकर छेड़खानी की। हालांकि प्रकरण में गुरुवार शाम तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। वाराणसी से थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात बरात आई थी। जलपान के बाद मिनी आर्केस्ट्रा (डांस) का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच डीजे में खराबी आ गई। जिसके बाद बरात में आए युवकों और कन्या पक्ष के कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस पर बरात मालिक ने आर्केस्ट्रा बंद करा दिया। चार पहिया वाहन से डांसर जाने लगीं।
आरोप है कि कुछ मनबढ़ों ने उनका एक किलोमीटर तक पीछा किया। बचने को वह एक गांव के घरों में घुस गईं, जहां पर उनके साथ छेड़खानी की गई।प्रभारी थानेदार राम नरायण यादव ने बताया कि डांसरों के साथ छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस गांव में देर रात पहुंची थी। चार बाइकें बरामद की गई हैं। मामले में तहरीर न देकर आकेस्ट्रा संचालक और डांसर किसी दूसरे कार्यक्रम में भाग लेने चले गए। दावा किया कि प्रकरण में दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


