जर्जर नहर पुल पर गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे ग्रामीण
Bhadoni News - जर्जर नहर पुल पर गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे ग्रामीण जर्जर नहर पुल पर गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे ग्रामीण जर्जर नहर पुल पर गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे ग्राम

सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। अभोली ब्लॉक क्षेत्र के शेरपुर गोपलहा गांव के पास क्षतिग्रस्त नहर पुल हादसों का कारण बना हुआ है। पुल की हालत खराब होने से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्गागंज बाजार से प्रयागराज जिले को जोड़ने वाला वारी मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। वहीं शेरपुर गोपलहा गांव के पास स्थित नहर पुल पिछले पांच वर्षों से खराब हालत में पड़ा है। तेज रफ्तार बाइक सवार अक्सर पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में गिर जाते हैं।बताया गया कि करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क कई जगहों पर टूट चुकी है।
यह मार्ग दुर्गागंज बाजार से वारी और कुढ़वा होते हुए प्रयागराज जिले में प्रवेश करता है। फूलपुर जाने वाले लोग भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि नहर पुल की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। स्थानीय लोग विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


