Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsDalit Youth s Eye Injured by Key in Bhadohi Incident - Police File Case
दलित युवक की आंख में घोंपी बाइक की चाभी, गंभीर

दलित युवक की आंख में घोंपी बाइक की चाभी, गंभीर

संक्षेप:

Bhadoni News - भदोही में एक दलित युवक की आंख में बाइक की चाभी घोंपने का मामला सामने आया है। आरोपित शंकर बिंद ने जातिसूचक गालियां देकर युवक पर हमला किया। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Feb 09, 2026 12:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

भदोही, संवाददाता। मनबढ़ ने दलित युवक की आंख में बाइक की चाभी घोंप दी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी है। औराई पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। औराई थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घोसिया वार्ड नंबर पांच हाजी नगर निवासी रामधनी गौतम ने तहरीर दिया। कहा कि बेटा राहुल पांच फरवरी को दिन में घर से शौच करने के लिए नहर की ओर गया था। समधाखास, नटवापुर निवासी शंकर बिंद ने बेटे को रास्ते में रोक कर जातिसूचक गालियां दीं। इतना ही मारपीट भी किया, विरोध करने पर आरोपित ने बाइक की चाभी को बेटे की बाई आंख में घोंप दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे बेटे को अब दिखाई नहीं दे रहा है। इलाज को यूपी-112 के जवानों ने सीएचसी औराई में भर्ती कराया था, उसके बाद जानकारी मुझे दी। जिला अस्पताल से वाराणसी बेटे को रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक औराई ने बताया कि आरोपित शंकर बिंद के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115 (2), 352, 351 (3) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) की धारा 3(1) द और 3 (1) घ के तहत मुकदमा कायम किया गया है।