महिला की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

भदोही के औराई थाना क्षेत्र के हडहीबारी गांव की सुनीता देवी ने 13 मई को चक्रवाती तूफान से गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के बाद बाइक सवार युवकों पर गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा

भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के हडहीबारी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी राजेश कुमार ने थाने में तहरीर दी। कहा कि 13 मई को वह अपनी चार पहिया गाड़ी से शाम पांच बजे बेटे की ससुराल हुसैनीगंज, चेतगंज चील्ह मिर्जापुर जा रही थीं। इस बीच चक्रवाती तूफान के कारण पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। उसी दौरान पहुंचे बाइक सवार युवकों ने गालियां दीं। इतना ही नहीं, लाठी-डंडा लेकर पहुंचे आरोपितों ने स्वजनों के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने किसी तरह जान बचाने का काम किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महेंद्र, पंकज, तेगा और प्रियांशु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।