
कला-क्राफ्ट और संस्कृत महोत्सव का हुआ समापन
Bhadoni News - कला-क्राफ्ट और संस्कृत महोत्सव का हुआ समापन कला-क्राफ्ट और संस्कृत महोत्सव का हुआ समापन कला-क्राफ्ट और संस्कृत महोत्सव का हुआ समापन कला-क्राफ्ट और संस
ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चल रहे दो दिवसीय कला-काफ्ट एवं संस्कृत महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर संस्कृत एवं नवाचार महोत्सव में शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। दो दिवसीय कला क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम समापन और प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान डायट प्राचार्य एवं बीएसए विकास चौधरी ने कहा कि कला शिक्षा छात्रों में रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का पोषण करती है। कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को लीक से हटकर सोचने, नए विचारों का पता लगाने और खुद को अनूठे तरीकों से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
यह कौशल न केवल कलात्मक प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी काम आते हैं। विभिन्न प्रकार के कलाकृतियां, कला क्राफ्ट पपेट्स खिलौने आदि के स्टाल लगए गए थे। जिसे डाइट के प्रवक्ताओं द्वारा अवलोकन किया गया और उनके द्वारा बनाए गए विभिन्न सामग्रियों के बारे में शिक्षकों से उनके बनाने व उपयोग के विषय मे जानकारी प्राप्त की गई। इस मौके पर नोडल संकुल प्रतीक मालवीय, रेखा राय, प्रदीप उपाध्याय, जेके सिंह, गौरव सिंह, प्रवक्ता शशांक शेखर यादव, सुनील कुमार, गणेश पांडेय, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. अनामिका तिवारी, भानू यादव, गुनराज सिंह, राजीव सिंह, शिल्पी, प्रिया, ऋचा, संध्या सिंह, संगीता तिवारी, रीना राय, शुषमा आदि उपस्थित थीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




