Crime Wave Continues Youths Robbed of Bike in Suriyawan District युवकों से बदमाशों ने बाइक छीनी, कुछ ही घंटे में धराए, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsCrime Wave Continues Youths Robbed of Bike in Suriyawan District

युवकों से बदमाशों ने बाइक छीनी, कुछ ही घंटे में धराए

Bhadoni News - युवकों से बदमाशों ने बाइक छीनी, कुछ ही घंटे में धराए क क क क क क क कक क क क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 31 Dec 2024 12:13 AM
share Share
Follow Us on
युवकों से बदमाशों ने बाइक छीनी, कुछ ही घंटे में धराए

सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात मनबढ़ों ने युवकों से बाइक छीन लिया। किसी तरह से भाग कर वह गांव में पहुंचे और खुद की जान बचाई। उधर, हरकत में आई पुलिस ने सोमवार की भोर तक बाइक एवं आरोपितों को दबोचने का दावा किया।

सूबे के प्रतापगढ़ जिले के भीट गांव निवासी धीरज एवं विनय पांडेय रविवार को बाइक से ही जिले के सीतामढ़ी में दर्शन-पूजन को आए थे। वापस घर जाते समय प्रयागराज-बार्डर गड़ौरा मोड़ पर पहले से खटे मोटरसाइकिल दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। डरा धमका बाइक को छीना और प्रयागराज जिले की ओर फरार हो गए। किसी तरह भाग कर गांव में पहुंचे युवकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने जवानों के साथ पीछा और सोमवार की भोर में छीनी गई बाइक एवं आरोपितों को पकड़ने का दावा किया। उधर, घटना की जानकारी के बाद पीड़ित युवकों के परिजन भी सोमवार को थाने पहुंचे और मामले में तहरीर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।