दो झोलाछाप चिकित्सकों पर केस दर्ज कराने का निर्देश

Feb 10, 2026 02:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - ज्ञानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करने और क्लीनिक सील करने के निर्देश दिए हैं। जांच में फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं, जिससे उनकी बेचैनी बढ़ गई है।

दो झोलाछाप चिकित्सकों पर केस दर्ज कराने का निर्देश

ज्ञानपुर, संवाददाता। झोलाछाप डाक्टर और अवैध क्लीनिक संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। दो झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते सीलिंग की कार्रवाई करने का निर्देश सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने संबंधित अधिकारियों को दी है। तीन मामलों में केस दर्ज कराने और सीलिंग का मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्देशित किए जाने को लेकर फर्जी चिकित्सकों की बेचैनी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अब फर्जीवाड़ा करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीएमओ की माने तो तीन अलग-अलग मामलों में जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराने और क्लीनिक सील करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कार्रवाई का उद्देश्य आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले फर्जी चिकित्सकों पर पूर्णत: रोक लगाना है। भदोही शहर स्थित एक थेरेपी सेंटर संचालक के विरुद्ध केस दर्ज कराते हुए सीलिंग का निर्देश दिया जा चुका है। पूर्व में डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष दूबे द्वारा 29 जनवरी को जांच की गई थी। जांच में सेंटर संचालक मरीजों का इलाज करते मिला था। पूछताछ में बताया गया कि प्रमाण पत्र होने की बात कही गई थी। लेकिन उक्त संचालक द्वारा कोई भी वैध ाप्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं हो सका था। साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ था कि उक्त सेंटर का क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी वाराणसी में कोई पंजीकरण भी नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।