फर्जी कोचिंग पर शीघ्र होगी कार्रवाई: डीआईओएस

Apr 07, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - फर्जी कोचिंग पर शीघ्र होगी कार्रवाई: डीआईओएस फर्जी कोचिंग पर शीघ्र होगी कार्रवाई: डीआईओएस फर्जी कोचिंग पर शीघ्र होगी कार्रवाई: डीआईओएस फर्जी कोचिंग पर

फर्जी कोचिंग पर शीघ्र होगी कार्रवाई: डीआईओएस

ज्ञानपुर, संवाददाता। फर्जी कोचिंग संचालकों की अब खैर नहीं होगी। विभागीय स्तर से शीघ्र ही सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर जिले में कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए अधिकारी नामित किए जा चुके हैं। नामित अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में जांच कर जिला विद्यालय निरीक्षण को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। जांच आख्या में यह भी प्रस्तुत करना होगा कि जो कोचिंग संचालित हो रहे हैं जो मानक में हैं या नहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में कुल छह ब्लाक हैं। कोचिंग सेंटर के लिए स्थानीय राजकीय इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानार्च को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

प्रधानाचार्य कोचिंग सेंटर की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। कहीं भी फर्जी ढंग से कोचिंग संचालित होने का मामला संज्ञान में आता है तो प्राथमिकता के आधार पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पूर्व में पांच कोचिंग सेंटर संचालकों को पंजीयन के लिए नोटिस जारी हुआ था। लेकिन इन संचालकों द्वारा पंजीयन को आवेदन नहीं किया गया था। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए पांचों कोचिंग को बंद करा दिया गया था। बताए कि जिले में कुल 18 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं। जहां भी बिन पंजीयन के कोचिंग चल रहे हैं, वहां जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना पंजीयन कराए कोचिंग का संचालन कदापि नहीं होने दिया जाएगा। बिन पंजीयन कोचिंग की शिकायत मिलने पर स्थलीय जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है। दो पालिका परिषद, पांच नगर पंचायत एवं छह ब्लाक क्षेत्रों में संचालित होने वाले कोचिंग सेंटरों पर निगरानी को टीम का गठन हुआ है। कहीं भी बिना पंजीयन कराएं कोचिंग संचालन की शिकायत मिली तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।