Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsCrackdown on Expensive Urea and Seed Sales in Bhadohi District
यूरिया महंगा बिक्री पर उर्वरक लाइसेंस निलंबित

यूरिया महंगा बिक्री पर उर्वरक लाइसेंस निलंबित

संक्षेप:

Bhadoni News - यूरिया महंगा बिक्री पर उर्वरक लाइसेंस निलंबित यूरिया महंगा बिक्री पर उर्वरक लाइसेंस निलंबित यूरिया महंगा बिक्री पर उर्वरक लाइसेंस निलंबित यूरिया महंगा

Dec 18, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

भदोही, संवाददाता। महंगे दाम पर यूरिया एवं बीज की बिक्री करने वालों के प्रति विभागीय सख्ती बढ़ती जा रही है। गुरुवार को संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल मिर्जापुर अशोक उपाध्याय, उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी ईरम ने संयुक्त रूप से बददहां स्थित यूरिया की दुकान पर निरीक्षण किए। बीज-खाद की दुकानों पर छापेमारी से यूरिया विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि मंडल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरंतर दुकानों पर जांच की जा रही है। वहीं, साधन सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों पर निरीक्षण करने के साथ ही कृषकों से संवाद किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जहां महंगे दाम पर यूरिया बिक्री होने की शिकायत मिल रही है, वहां जांच किया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल मिर्जापुर अशोक उपाध्याय, उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह द्वारा बदरदहां स्थित यूरिया की दुकान पर जांच की गई। इसमें अधिक रेट पर यूरिया बिक्री होने का मामला संज्ञान में आया। इसपर सख्त रवैया अख्तियार करते हुए उर्वरक का लाइसेंस निलंबित कर दियाग या। साथ ही जिले के समस्त विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वह किसानों में उचित मूल्य पर ही यूरिया एवं बीज की बिक्री करेंगे। ओवर रेट पर बिक्री होने की शिकायत मिली तो मामले की गंभीरता से जांच करते हुए सख्त कार्रवाई होना तय है। साधन सहाकारी समिति हो या निजी दुकान किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। किसान जरूरत के अनुसार दुकानों से यूरिया क्रय कर सकते हैं। उधर, विभागीय सख्ती से यूरिया की बिक्री करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।