खाद्य विभाग टीम ने 50 किलो दूषित फल कराए नष्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

खाद्य विभाग टीम ने 50 किलो दूषित फल कराए नष्ट खाद्य विभाग टीम ने 50 किलो दूषित फल कराए नष्ट खाद्य विभाग टीम ने 50 किलो दूषित फल कराए नष्ट

खाद्य विभाग टीम ने 50 किलो दूषित फल कराए नष्ट

ज्ञानपुर, संवाददाता। दूषित फल बिक्री के रोकथाम को लेकर खाद्य विभाग की सख्ती बढ़ गई है। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में सहायक आयुक्त विवेक मालवीय के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा और एफएसओ खाद्य विभाग ओपी सिंह के नेतृत्व में दो दिन सघन चेकिंग अभियान चला। इसमें करीब 50 किलो दूषित फल को नष्ट कराया गया। चेकिंग अभियान में 50 किलो दूषित फलों को नष्ट कराते हुए शुद्ध फल बिक्री करने को निर्देशित किया गया। बिना लाइसेंस फल बिक्री करने वालों को हिदायत दी गई कि शीघ्र ही विभाग में पंजीयन कराते हुए लाइसेंस प्राप्त करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।

इस दौरान डॉ. ताविंदा ने बताया कि अटल चौराहा सुरियावां एवं नगर पंचायत ज्ञानपुर में सघन चेकिंग अभियान चला। पचास किलो केला, आम, संतरा व पपीता सड़ा दूषित मिलने पर नष्ट करा दिया गया। दूषित फल का सेवन कर ग्राहक बीमार पड़ सकते हैं। ग्राहकों में शुद्ध और ताजा फल बिक्री करने को निर्देशित किया गया। जांच में तमाम ऐसे फल बिक्रेता मिले जिनके पास लाइसेंस नहीं था। उन्हें भी निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही फलों की बिक्री करें, अन्यथा जांच में पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होना तय है। एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होना तय है। फल विक्रेता शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। उधर, विभागीय टीम की छापेमारी से फल विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।