ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोर्ट के आदेश पर सात लोगों पर केस दर्ज

कोर्ट के आदेश पर सात लोगों पर केस दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के होलईपुर गांव निवासी सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट व अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लिखा पढ़ी की कार्रवाई के बाद संबंधित में हड़कंप की स्थिति है।...

कोर्ट के आदेश पर सात लोगों पर केस दर्ज
गोपीगंज। हिन्दुस्तान संवादFri, 21 Sep 2018 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के होलईपुर गांव निवासी सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट व अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लिखा पढ़ी की कार्रवाई के बाद संबंधित में हड़कंप की स्थिति है। उक्त गांव निवासी राजेश कुमार को कुछ लोगों द्वारा काम दिलाने का आश्वासन देकर वर्ष 2017 में मुंबई ले जाया गया था। आरोप था कि वहां पर मारपीट व प्रताड़ित किया गया। उधर, पिता बेटे की तलाश कर रहा था। थक हारकर उसने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन न्याय नहीं मिला। जिसके बाद न्यायालय की शरण ली। कोर्ट में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। उसके बाद विद्धान जज द्वारा पुलिस को अपहरण व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें