
विवादित जमीन पर रख दी आंबेडकर की प्रतिमा
Bhadoni News - दुरासी गांव में विवादित जमीन पर कुछ लोगों ने डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा रख दी। प्रशासन ने मामले की जानकारी के बाद प्रतिमा हटवाई। डीएम ने जमीन की पैमाइश और कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव में ब्राह्मण और...
चौरी, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दुरासी गांव में सोमवार की रात विवादित जमीन पर डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा कुछ लोगों ने रख दिया। मामले की जानकारी के बाद हरकत में आए प्रशासन ने मंगलवार को प्रतिमा हटवाया। मामले में डीएम शैलेश कुमार ने एक सप्ताह के अंदर जमीन की पैमाइश करा कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उक्त गांव स्थित सरकारी जमीन को लेकर गांव के ब्राह्मण और दलित बस्ती के कुछ लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले की शिकायत राजस्व विभाग के अधिकारियों से भी कई बार की गई है। इतना ही नहीं, मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।

इस बीच, सोमवार की देर रात कुछ लोगों ने बाबा साहब बीआर अंबेडकर की प्रतिमा रख दिया। मंगलवार की सुबह जानकारी के बाद बस्ती के लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रतिमा हटाने के लिए लोगों को कहा गया। लेकिन वह नहीं माने। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी के आदेश पर प्रतिमा को कब्जे में लेकर थाने में रखा गया है। कहा कि एक सप्ताह में राजस्व विभाग जमीन की पैमाइश करने के साथ ही मामले का पटाक्षेप करेगा। उन्होंने दावा किया की रात में किसने प्रतिमा रखी उसको चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बरकरार है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




